मंडला: जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
Mandla, Mandla | May 22, 2026 अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र की वर्ष 2026 की थीम ‘वैश्विक प्रभाव के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य करना’ के तहत शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में शुक्रवार एक बजे चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन वन परिक्षेत्र अधिकारी मंडला पश्चिम सामान्य वन विभाग, जिला जैव विविधता बोर्ड एवं एप्को के सहयोग से किया गया।