मांट: मांट थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Apr 16, 2026 बताते चलें कि 23 फरवरी को गांव जावरा में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी,जिसमें गम्भीर रूप से घायल जवाहर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी,जवाहर के भाई ठकुरी सिंह ने 9 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी,रिपोर्ट में नामजद भगवती प्रसाद उर्फ पिंटू व खेमराज उर्फ देवू को नगला बरी मन्दिर के समीप से आज सुबह गिरफ्तार कर लिया