सासनी: गांव बनगढ़ में खेत पर गए एक युवक के पैर पर सांप ने काटा, बिगड़ी हालत में परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
Sasni, Hathras | Jul 12, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बनगढ़ में खेत पर गए एक युवक हरीशंकर के पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन युवक को आनन फानन में तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने युवक का उपचार किया। युवक ने बताया कि वह खेत पर गया था तभी उसके पैर पर सांप ने काट लिया।