कोलेबिरा: JPSC परीक्षा केंद्रों पर ABVP कार्यकर्ताओं का सेवा कार्य
सिमडेगा में रविवार को सुबह 10 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जेपीएससी परीक्षा केंद्रों पर सेवा कार्य किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों के बीच ठंडा पानी व सत्तू पानी का वितरण किया गया, जिससे उन्हें राहत मिली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।