डिंडौरी: मेंहदवानी: खाद्य विभाग ने 3 होटलों और सड़क निर्माण कंपनी के शिविर पर छापा मारा, 4 घरेलू सिलेंडर जब्त
मेंहदवानी के तीन होटल से एक-एक घरेलू उपयोग कि गैस सिलेंडर और सड़क बनाने वाली कंपनी के अस्थाई शिविर से उज्ज्वला योजना अंतर्गत दिए जाने वाला गैस सिलेंडर का व्यवसायिक दुरुपयोग करने पर छापामार कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग के सहायक आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी और राजस्व विभाग के अमले ने चार सिलेंडर जब्त किया। जिला जनसंपर्क विभाग में सोमवार सुबह 10:00 जानकारी दी।