जमुई: विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने बाइक रैली निकाली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Jamui, Jamui | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वन विभाग द्वारा शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। डीएफओ तेजस जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया।