गुरुग्राम: धर्मबीर भांगरौला और अनूप सिंह भांभू बने वरिष्ठ उप महापौर व उप महापौर, भाजपा ने जताई एकजुटता
गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में धर्मबीर भांगरौला को वरिष्ठ उप महापौर और अनूप सिंह भांभू को उप महापौर सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की। पार्टी ने उनकी जिम्मेदारी और विकास में योगदान को महत्व दिया।