चम्पावत: जनकांडे सीट से कांग्रेस नेता कविराज मौनी ने कराया नामांकन, भाजपा ने सुरेंद्र बोहरा को किया अधिकृत
जिला पंचायत की जनकांडे से सीट से कांग्रेस नेता कविराज मौनी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करा लिया है। इस सीट से भाजपा ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बोहरा को अधिकृत किया है। साथ ही दो महिलाओं उम्मीदवार जिसमें नीतू मौनी,ममता मौनी के साथ युवा उम्मीदवार अशोक महारा ने अपना नामांकन कराया है। इस सीट में मुकाबला रोमांचक हो सकता है।