बिजावर: बिजावर का युवक लुटा: शादी के 4 दिन बाद दुल्हन नगदी और जेवर लेकर अस्पताल से फरार
बिजावर निवासी 35 वर्षीय सोनू पाठक शादी की चाह में कथित दलालों के जाल में फंस गए। आरोप है कि उड़ीसा के सम्बलपुर निवासी काशीराम पल्लवी ने डेढ़ लाख रुपए लेकर युवती से शादी करवाई। 13 मई को बागेश्वरधाम में मुंह दिखाई और 14 मई को नरसिंह मंदिर में शादी हुई थी। परिजनों से मंगलवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शादी के दो दिन बाद 16 मई को सुहागरात हुई।