पटना ग्रामीण: गांधी मैदान से IGIMS जाते समय एक व्यक्ति का ऑटो में बैग छूट गया, पुलिस ने किया बरामद
गांधी मैदान थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति के गांधी मैदान से IGIMS जाने के दौरान 22 अप्रैल को उसका बैग ऑटो में छूट गया। उसे व्यक्ति ने मामले की जानकारी गांधी मैदान थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से ऑटो का पता लगाकर बैग को बरामद कर लिया। मामले की जानकारी बुधवार सुबह 10:12 बजे उक्त व्यक्ति ने दी है।