ब्यौहारी: देवलौद के बाणसागर सोन नदी में ड्यूटी में तैनात आरक्षक के साथ मारपीट, प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुआ विवाद
देवलौद थाने में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र मंडलोई के साथ मारपीट की घटना हुई है थाना प्रभारी ने सोमवार की दोपहर 2 बजे में जानकारी देते हुए बताया कि आरक्षक अपनी ड्यूटी में तैनात था तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और प्रतिमा विसर्जन की बात को लेकर झगड़ा करने लगे, पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध आरक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।