ब्यौहारी: भोगिया मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक पीछे से आ रही दूसरी बाइक से टकराई, एक युवक की हुई मौत
तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अनियंत्रित हो कर गिर गई तभी पीछे से आ रही बाइक भी उससे टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है।घटना रविवार के तड़के 4:00 बजे घटी है।