ब्यौहारी: मऊ गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की घर में अचानक गिरने से हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा मृत्यु का कारण
मऊ निवाशी 45 वर्षीय व्यक्ति कालिका प्रसाद कोल अचानक घर में गिर गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साइलेंट हार्ट अटैक भी डॉक्टर मौत का कारण बता रहे हैं लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद ही डॉक्टरों ने कुछ स्पष्ट कहने की बात सोमवार की सुबह 10:00 बजे कह रहे है।पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम किया।