ब्यौहारी: देवलोंद में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक की सोन नदी में डूबने से मौत, पुलिस कर रही जांच
देवलोंद थाना अंतर्गत सोन नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गयी । घटना के बाद पुलिस द्वारा युवक के शव को बाहर निकलवाया गया । मृतक की पहचान ग्राम भन्नी निवासी शिवम् पयासी उम्र 22 वर्ष थाना देवलौद के रूप में हुईं है। सोमवार की सुबह 8:00 बजे पुलिस ने यह जानकारी दी है।