ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पोड़ी सोन नदी घाट में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, पुलिस तैनात
दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार की सुबह से ही शुरू हो गया है,जिसको लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई है पोड़ी सोन नदी घाट में यह विसर्जन कार्यक्रम चल रहा है,थाना प्रभारी ने रविवार की सुबह 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि भारी संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं जिसको लेकर पुलिस की तैनाती की गई है एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर तैनात की गई है।