दिनांक 25.09.2026 को जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में सभी प्रखंड समन्वयकों के साथ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निम्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए—
🔹 व्यक्तिगत शौचालय: योग्य लाभुकों को नियमानुसार व्यक्तिगत शौचालय निर्माण पूर्ण होने के उपरांत देय प्रोत्साहन राशि का भुगतान ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश।
🔹 लंबित जियो टैगिंग: लंबित जियो टैगिंग को विशेष अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण करने तथा इसकी नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश।
🔹 नमस्ते योजना: नमस्ते योजना अंतर्गत लंबित स्वच्छता कर्मियों के सर्वेक्षण कार्य को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कर संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश।
🔹सभी प्रखंड समन्वयकों को अपने-अपने प्रखंड में लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
#lsba #CleanIndia #CleanBihar #SwachhBihar CMO Bihar Samrat Choudhary
26 views | Aurangabad, Bihar | Sep 26, 2026