महरौनी: ग्राम तोर में भैंस चराने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
ग्राम तोड़निवासी अरुण गुरुवार को अपनी भैंस चराने के लिए खेत पर गया हुआ था।जहां वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टर्स की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उक्त मामले में मौत के सही कारणों की पुष्टि हेतु मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।