अनूपपुर: पसान में जनगणना का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंच रही है टीम
नगर पालिका पसान अंतर्गत सर्किल क्रमांक ‘ए’ में जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं नंबरिंग कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रगणक दल घर-घर पहुंचकर मकानों का सत्यापन, सूचीकरण और क्रमांक अंकन कर रहा है। इस कार्य में प्रगणक राम नारायण पनिका, श्रीमती चंद्रावती कुशवाहा, जमुना प्रसाद सोनी, अनुभव त्रिपाठी, श्रीमती साधना सिंह सक्रिय रूप से जुटे हैं।