आज़मनगर: आज़मनगर: विधायक ने प्रखंड मुख्यालय में 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के कार्यालय का किया उद्घाटन
आजमनगर प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को दिन के तीन बजे विधायक निशा सिंह ने प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान आजमनगर प्रखंड के 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के अलावा सदस्य एवं एनडीए के कई नेता मुख्य रूप से मौजूद रहे। विधायक निशा सिंह ने कार्यालय का उद्घाटन करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।