आज़मनगर: आजमनगर: राहुल गांधी पर दरभंगा में दर्ज FIR के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया पुतला दहन
सालमारी चौक पर शुक्रवार को शाम चार बजे युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शहंशाह के नेतृत्व में राहुल गांधी पर दरभंगा में हुए एफआईआर के विरोध में पुतला दहन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि दरभंगा में छात्रों से संवाद करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज करना काफी निंदनीय हैं ।