आज़मनगर: आलमपुर में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में विधायक निशा सिंह हुईं शामिल
आलमपुर में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में शुक्रवार को दिन के तीन बजे शामिल हुई विधायक निशा सिंह। इस दौरान आयोजकों द्वारा विधायक निशा सिंह का जोरदार अभिनंदन किया गया। मौके पर विधायक निशा सिंह ने आयोजकों को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दी। वहीं आयोजिकों ने बताया कि बड़े ही धूमधाम के साथ आलमपुर में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है ।