हनुमानगढ़ एसपी की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस , कई जगह पुलिस की हुई कार्यवाही के बारे में दी जानकारी ..
➤ संगठित अपराधों एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु एक दिवसीय "एरिया डोमिनेशन" अभियान ।
अभियान के तहत 218 पुलिसकर्मियों की 47 पुलिस टीमों का गठन कर 188 स्थानों पर दबिश दी जाकर 62 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट के तहत कुल 06 प्रकरण दर्ज कर 21.14 ग्राम चिटटा (हेरोईन), 335 ग्राम अफीम, 5.36 ग्राम एमडी, 5.368 ग्राम डोडा पोस्त, 01 धारदार कापा सहित 09 आरोपी पुलिस थाना हनुमानगढ जंक्शन, टाउन, सदर, नोहर, भिरानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार।
500 प्रतिबंधित नशीली टैबलेटस सहित एक आरोपी पुलिस थाना सदर हनुमानगढ द्वारा गिरफ्तार।
05 सामान्य प्रकरणों मे वांछित, 04 स्थाई वांरटी उदघोषित / 355 बीएनएस, 20 गिरफ्तार वांरटी, 01 टॉप टेन अपराधी को गिरफ्तार किया गया।
22 गैरसायलो के विरूद्ध 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गई।
Hanumangarh Police Rajasthan Police