धौलपुर: रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की बोगी में आग लगी, प्रशासन में मचा हड़कंप, एनडीआरएफ ने कराई मॉक ड्रिलिंग
धौलपुर जंक्शन के आउटर पर खड़ी ट्रेन की बोगी में आग लगने की सूचना पर रेलवे प्रशासन सहित पुलिस, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन में खलबली मच गई। एक के बाद एक मौके पर पहुंचे अधिकारियों को ट्रेन की बोगी से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा बचाव और राहत कार्य चलाया गया। मॉकड्रिल की सूचना पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।