चरपोखरी: पीरो अनुमंडल के पदाधिकारी ने अमोरजा खेल मैदान का निरीक्षण किया, निर्माण कार्यों का लिया जायजा, जल्द उद्घाटन के दिए निर्देश
भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड क्षेत्र के अमोरजा स्थित नव युवा क्लब खेल मैदान का अनुमंडल पदाधिकारी कृष्णकांत उपाध्याय ने निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैदान में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा शेष बचे कार्यों को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनिका कुमारी एव