जगदलपुर: राजेंद्र प्रसाद व संजय गांधी वार्ड स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में किया गया मच्छरदानियों का वितरण
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया, डेंगू फाईलेरिया जैसे गंभीर रोग में कमी लाने के उद्देश्य से बुधवार को शाम 4 बजे जगदलपुर शहरी क्षेत्र के राजेंद्र प्रसाद व संजय गांधी वार्ड स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शासन से प्राप्त मच्छरदानियों का वितरण नगर निगम के अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन सहित अन्य सदस्यों द्वारा किया गया।