जगदलपुर: वीर सावरकर वार्ड में जेल प्रशासन की फेंसिंग के कारण सफाई व्यवस्था में आई अड़चन, महापौर ने जेल अधीक्षक से की मुलाकात
जेल प्रशासन द्वारा शहर के वीर सावरकर वार्ड के बासमुंडा पारा स्थित निकासी नाली पर फेंसिंग तार लगाया गया है। जिसकी वजह से नाली की सफाई प्रभावित हो गई है। सफाई नहीं होने से आसपास के घरों में गंदगी फैल गई है। यहां के रहवासी बदबू से परेशान है। इस विषय को लेकर बुधवार को महापौर संजय पाण्डे जेल अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया।