बिहारीगंज: बभनगामा में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, नई पूजा समिति का गठन
बभनगामा में आगामी दुर्गा पूजा समारोह को लेकर पंडित श्री निर्मल झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी बड़ी दुर्गा मंदिर और छोटी दुर्गा मंदिर में पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। सर्वसम्मति से रमेश पंडित को अध्यक्ष, मनीष राय को कोषाध्यक्ष और गुलाबचंद दास को सचिव बनाया गया। वहीं निर्मल झा को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।