भितरवार: साखनी में भूसा बनाते समय रीपर की चपेट में आने से एक युवक घायल
साखनी भूसा बनाने के दौरान एक युवक रीपर की चपेट में आने से घायल हो गया। युवक के हाथ और पैरों में चोटे आई हैं। ग्रामीणों की सूझबूझ से उसे समय रहते बचा लिया गया जिससे उसकी जान बच गई। आज गेहूं की कटाई के बाद भूसा बनाने के कार्य के दौरान हुई यह घटना घटित। युवक रीपर मशीन पर काम कर रहा था तभी वह अचानक मशीन से टकरा गया। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।