*नाग पंचमी महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर हुई चर्चा।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
बारुण 17.08.2026 - नाग पंचमी के पावन अवसर पर नागेश्वरपुर में आयोजित नाग पंचमी महोत्सव श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नागेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लोगों को विकास और जनजागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश भी दिए।।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत बारुण की *चेयरमैन श्रीमती इंदु देवी* ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उन्होंने नाग पंचमी तक नागेश्वरपुर की सभी रोड, नाली और गलियों को निर्माण कराने का वादा की थी, जिसे पूरा कर दिया गया है साथ ही वाटर पंप भी लगवा दिया गया है।।
अब स्थानीय लोगों और कमेटी के द्वारा मांग है कि मंदिर के चारों ओर पेवर ब्लॉक लगाया जाए उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मांग को भी समय रहते पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास करुंगी और मैं अपने वार्ड पार्षद इरशाद अली (03) को धन्यवाद देना चाहूंगी जो लगातार नागेश्वरपुर में विकास कार्य को लेकर हम पर प्रेशर बनाए रखते हैं।।
*अंधविश्वास से बचने की अंचल अधिकारी ने की अपील।।*
नाग पंचमी महोत्सव के दौरान बारुण के *अंचल अधिकारी श्रीनारायण राय* ने लोगों को सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक और अंधविश्वास से बचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सांप के काटने के बाद समय पर इलाज नहीं मिलने से पीड़ित की जान को खतरा बढ़ सकता है।उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप काटने की स्थिति में बिना समय गंवाए पीड़ित को सामुदायिक अस्पताल ले जाएं, जहां एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि समय पर उचित चिकित्सा उपचार मिलने से पीड़ित की जान बचाई जा सकती है।।
*उपमुख्य पार्षद सरोज यादव* ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से आंगनबाड़ी और विद्यालय खोलने का अपील किया वहीं बारुण के *बीडीओ नीरज कुमार* भी संबोधन के दौरान उन्होंने क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय खोलने की दिशा में हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उनके इस आश्वासन का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया।।
*मंदिर परिसर में शेड लगाने का आश्वासन*
कार्यक्रम में *नवीनगर विधायक प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे नागेंद्र सिंह* ने सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। उन्होंने मंदिर परिसर से लेकर चबूतरे तक शेड लगवाने का आश्वासन दिया, ताकि श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से राहत मिल सके।।
*सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां* नाग पंचमी महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन किया। मंच का संचालन ललन चौधरी ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू चौधरी ने की।।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रंजीत चौधरी उर्फ नंदी जी, पीयूष गुप्ता, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रिजवान इदरीसी, वार्ड पार्षद इरशाद अली, राम सकल गुप्ता, अरविंद निषाद, बिरजू राम, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।
नाग पंचमी महोत्सव के दौरान धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र के विकास, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य जागरूकता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी प्रमुखता से सामने आए। आयोजन ने नागेश्वरपुर की धार्मिक परंपरा के साथ सामाजिक जागरूकता और विकास की भावना को भी मजबूती दी।।