टीकमगढ़: जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित, केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद
टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण के संबंध में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से सामाजिक रूप से वंचित लोगों से अन्याय और भेदभाव को समाप्त करने समरसता भाव सुनिश्चित करने की बात कही।