टीकमगढ़: मोर पहाड़िया गांव में चार लोगों के साथ मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के मोर पहाड़िया गांव में चार लोगों के साथ मारपीट हुई है। घायलों के नाम लक्ष्मण, अजय, दिग्विजय और हाकिम बताए गए हैं जो मोर पहाड़िया गांव के निवासी हैं। घायल लक्ष्मण ने बताया कि गांव के ही लगभग 1 दर्जन लोगों पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की है। बचाने के प्रयास में हाकिम अजय और दिग्विजय के साथ भी मारपीट हुई है।