टीकमगढ़: झिनगुवा गांव के पास बाइक दुर्घटना में एक वृद्ध घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के झिनगुवा गांव के पास एक वृद्ध सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल वृद्ध का नाम छक्कीलाल अहिरवार निवासी झिनगुवा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि वृद्ध खेत से घर आ रहा था रास्ते में गांव के पास पीछे से एक बाइक चालक ने बाइक से उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।