बहादुरपुर गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। घायल का नाम सुंदर अहिरवार निवासी बहादुरपुर गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि सुंदर की बेटी की शादी थी घर के दरवाजे पर बारात आ गई थी, इसी दौरान दबंग लोगों के द्वारा उसके साथ गाली गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर दी गई।