रफीगंज: दाउदनगर से नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में रफीगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कांड संख्या 175/26 में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार, पिता स्वर्गीय रमेश पासवान, ग्राम शाहपुर मोहल्ला नगर, थाना एवं जिला औरंगाबाद निवासी को दाउदनगर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि बाबूगंज की एक नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप आरोपी पर था। मामले