कन्नौज: कोतवाली सदर और कानपुर एसटीएफ ने मिलकर 50 हजार के इनामिया आकाश उर्फ पिंटू को किया गिरफ्तार
कन्नौज सदर कोतवाली पुलिस और कानपुर एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में 50000 के इनामियां आकाश और पिंटू को गिरफ्तार किया गया है। आकाश उर्फ पिंटू निवासी बाकोठी खास बिल्हौर, कानपुर नगर के ऊपर 50000 का इनाम घोषित किया गया था सदर कोतवाली में आकाश पर पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट भी दर्ज है। मंगलवार की रात पुलिस ने आरोपी आकाश की गिरफ्तारी की जानकारी सार्वजनिक की है।