कुचायकोट: थाना के कूर्म टोला गांव के पास उत्पाद विभाग ने एक मोटरसाइकिल सवार को 16 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुचलपुर थाना क्षेत्र के कूर्म टोला गांव के समीप से एक मोटरसाइकिल सवार को करीब 16 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला निवासी दशरथ कुमार साह बताया जा रहा है। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज शुक्रवार को शाम 6 बजे दी गई।