एत्मादपुर: गांव नाई की सराय के समीप पुरानी रंजिश को लेकर 4 लोगों ने युवक के साथ की मारपीट, केस दर्ज
Etmadpur, Agra | Jul 14, 2024 थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नाई की सराय के पास एक युवक के साथ चार लोगों ने रास्ते में रोककर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। युवक ने मारपीट का विरोध किया तो उसके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान युवक से रुपए और मोबाइल छीन कर चारों लोग फरार हो गए। पीड़ित ने थाना खंदौली पर तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कार्रवाई में जुटी।