एत्मादपुर: गांव मुरलीधरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक की ऑनलाइन हाजिरी के अवसाद के चलते तबीयत बिगड़ी
Etmadpur, Agra | Jul 13, 2024 बरहन क्षेत्र के गांव मुरलीधरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात एक सहायक अध्यापक की ऑनलाइन हाजिरी के अवसाद के चलते तबीयत बिगड़ गई। सहायक अध्यापक प्रेम सिंह डिजिटाइजेशन और ऑनलाइन हाजिरी के कारण कई दिनों से अवसाद में था। शनिवार को शिक्षक स्कूल में पढ़ने आया था कि दोपहर में गस खाकर गिर गया। शिक्षक को प्रधानाचार्य ने निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया है।