एत्मादपुर: प्रकाश नगर में एक तेज रफ्तार ऑटो ने युवक में मारी टक्कर, युवक हुआ घायल
Etmadpur, Agra | Jul 13, 2024 एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर में अपने घर से अस्पताल जाने के लिए निकले युवक में सामने से तेज रफ्तार से चले आ रहे टेंपो चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोनू नाम का युवक घायल हो गया। टक्कर मारने वाला ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। मोनू ने टक्कर मारने वाले ऑटो चालक के खिलाफ थाने में लिखित में शिकायत दी है। पुलिस ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।