बांधवगढ़: आदर्श कॉलेज में राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा दिवस पर हुई परिचर्चा, स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा अपनाने का लिया संकल्प
शासकीय आदर्श महाविद्यालय उमरिया में शासन के निर्देशानुसार 20 अगस्त को राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नियाज अहमद अंसारी ने की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे