लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीण, जिला पार्षद अमृत कुमार चौधरी ने खोला मोर्चा; 8 माह से शोभा बढ़ा रहा ट्रांसफार्मर.
समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत ढढ़िया मुरियारो पंचायत के वार्ड संख्या-10 में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब 8 माह पहले लगाया गया ट्रांसफार्मर अब तक उपयोगी साबित नहीं हो सका है और महज शोभा बढ़ा रहा है।
लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। मामले को लेकर जिला पार्षद अमृत कुमार चौधरी ने भी मोर्चा खोल दिया है। जिला पार्षद का कहना है कि समस्या की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार व्हाट्सऐप के माध्यम से दी गई है, बावजूद इसके अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं, समस्तीपुर के AE द्वारा मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताए जाने की बात भी सामने आई है। जिला पार्षद का दावा है कि विभागीय अधिकारियों को पहले ही इसकी सूचना दी जा चुकी है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की आंख-मिचौली और लो वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरण चलाने से लेकर रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो रहे हैं। अब लोगों ने बिजली विभाग से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। मामला सामने आने के बाद विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
#Ujiarpur #Samastipur #DhadhiyaMuriyaro #LowVoltage #ElectricityProblem #BijliSamasya #Transformer #AmritKumarChoudhary #JilaParshad #BiharNews #SamastipurNews #UjiarpurNews #ElectricityDepartment #ग्रामीणसमस्या #लोवोल्टेज #बिजलीसमस्या #ट्रांसफार्मर #समस्तीपुर #उजियारपुर #StreamBihar