हाथरस: गांव नगला इमलिया में खेत से रास्ता निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़े में पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला इमलिया में खेत से रास्ता निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच आपसी लड़ाई झगड़ा मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आपसी लड़ाई झगड़ा मारपीट करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराते हुए दोनों को न्यायालय मे पेश किया है।