हाथरस: जवाहर टोल प्लाजा हाईवे पर वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में पलटी, 2 महिलाएं और 1 बच्ची घायल
जिला अलीगढ़ के इगलास थाना छेत्र के जवाहर टोल प्लाजा हाइवे के पास आज मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे के लगभग वृंदावन दर्शन करने जा रहे हैं श्रद्धालुओं की कार ओवरटेक करते समय खाई में गिर गई ! गाड़ी में बैठे दो महिला एवं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए! मौके पर हाईवे की गाड़ी और 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई! सभी घायलों को हाथरस के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है!