हाथरस: सदर के गिजरोली में घर के बाहर सफाई कर रही महिला करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसी, जिला अस्पताल में उपचार जारी
सदर क्षेत्र के गिजरोली गॉव में मंगलवार सुबह 10:30 बजे के लगभग बिजली के खंभे में करंट आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई !वह अपने घर के बाहर सफाई कर रही थी तभी वह बिजली के खंबे में आ रहे करंट की चपेट में आ गई! जिससे वह झुलस कर बेहोश हो गई और इस दौरान कुछ अन्य लोग भी बाल बाल बचे !परिजनों द्वारा महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसका उपचार जारी है!