हाथरस: चौबे वाले महादेव मंदिर पर भोलेनाथ के भव्य श्रृंगार और अन्नकूट प्रसादी का आयोजन, श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के चौबे वाले महादेव मंदिर पर भव्य श्रृंगार आरती दर्शन व अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान मंदिर पर भगवान भोलेनाथ के भव्य श्रृंगार आरती दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या मे श्रद्धालुओं की भारी-भीड़ मौजूद रही, चौबे वाले महादेव मंदिर पर श्रृंगार आरती दर्शन के दौरान हर हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठा।