दिनांक: 25.11.2026
बहुचर्चित टिकरी मुशैहरा की बंद सड़क बारे तथा फिर से सड़क व सरकारी भूमि पर लगाई जा रही अवैध दीवार बारे ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और आज फिर से किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे तथा कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। एसडीएम जोगिंदर नगर के छुट्टी पर होने के चलते तहसीलदार साहब मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को बातचीत का न्यौता दिया।
इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अवैध दीवार को लगने से रोकने बारे लिखित में एप्लीकेशन तहसीलदार को दी तथा मांग की कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई अंतिम निशानदेही को लागू करवाने के लिए पुलिस सुरक्षा में सड़क खुलवाई जाये और 5 बिस्वा 7 बिस्वांसी के कब्जे और लगाई जा रही दीवार को हटाया जाए।
तहसीलदार ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दो कानूनगो की जिम्मेवारी लगाई कि वे अन्य स्टाफ को साथ लेकर पुलिस सुरक्षा में यह सुनिश्चित करे कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद जो जिला राजस्व अधिकारी ने निशानदेही की है उसका पूरा नक्शा साथ ले जा कर सड़क पर से कब्जा हटाया जाए।
कुशाल भारद्वाज ने कहा कि शनिवार को ही संबंधित पक्ष ने फिर से दीवार लगानी शुरू की तथा अगले दिन रविवार था और जब सोमवार को प्रभावित गांववासी कार्यालय में मिलने आए तो पता चला कि दोनों ही अधिकारी कार्यकाल में नहीं हैं और किसी जरूरी मीटिंग हेतु मंडी गए हैं। इससे लोगों को लगा कि शायद यह मिलीभगत है क्योंकि दीवार खड़ी करने को ऐसा दिन चुना ताकि शिकायत करने पर भी अधिकारी न मिलें। जब ग्राम पंचायत प्रधान ने लोगों को बताया कि तहसीलदार साहब ने इतनी फूट जगह छोड़ने को कहा है तो भी लोग भड़के कि सड़क की कब्जाई सारी जमीन क्यों नहीं छुड़वाई जा रही है।
कुशाल भारद्वाज ने बताया कि आज ही तहसीलदार साहब ने आदेश दिया कि जिला राजस्व अधिकारी द्वारा की गई फाइनल निशानदेही के आधार पर कल ही कब्जा छुड़वाया जाएगा। इसका जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज, ग्राम पंचायत के उप प्रधान पवन त्यागी, पूर्व प्रधान रविंदर कुमार और अन्य ने स्वागत किया है। कुशाल भारद्वाज ने कहा कि यदि सड़क खुलवा दी जाती है तो फिर वे हाई कोर्ट में किसी के खिलाफ अवमानना का केस नहीं करेंगे। उम्मीद है कि स्थानीय प्रशासन कानून के अनुरूप कल ही उचित कार्यवाही करेगा।
#nonfollowersfriends #nonfollowerseveryone #jogindernagar_mandi_himachal #viralreels #viral #protest #issuesIndian National Congress - Himachal PradeshBlock Congress Committee Joginder NagarBJP Himachal PradeshPunjab Kesari / HimachalDC Mandi
Mandi, Mandi | Nov 25, 2026