टाटीझरिया: एनएच-522 फोरलेन निर्माण में भेदभाव का आरोप, मुआवजे की विसंगति पर भड़के रैयत, सांसद को सौंपा ज्ञापन
एनएच-522 फोरलेन निर्माण में भेदभाव का आरोप, मुआवजे की विसंगति पर भड़के रैयत। टाटीझरिया और होलंग के ग्रामीणों ने सांसद मनीष जायसवाल को सौंपा ज्ञापन; कहा- व्यावसायिक जमीन को कृषि मानकर दिया जा रहा मुआवजा, नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं। एनएच-522 फोरलेन निर्माण के लिए चल रहे भूमि अधिग्रहण में मुआवजे को लेकर टाटीझरिया और होलंग के रैयत ग्रामीणों में आक्रोश है।