कोल: चंदनिया में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
Koil, Aligarh | Feb 20, 2025 चंदनिया में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। 26 वर्षीय पूजा की शादी उसके परिजनों ने पला निवासी युवक के साथ 6 वर्ष पूर्व की थी। पूजा के पति का 7 माह पहले देहांत हो गया। पति के देहांत के बाद उसने चंदनिया निवासी सचिन से 4 माह पूर्व कोर्ट मैरिज की थी। बुधवार शाम परिजनों को पूजा की मौत की सूचना मिली।