कोल: ग्राम अधौन में मकान पर पड़ रहा लेंटर भरभरा कर गिरा, मलवे में दबकर मजदूर घायल, खराब शटरिंग लगाने का आरोप
Koil, Aligarh | Feb 20, 2025 अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के ग्राम अधौन में मकान पर पढ़ रहा लेटर अचानक ही भरभरा कर गिर गया।जिसके कारण एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल मजदूर को मकान स्वामी के द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। तो वही मकान स्वामी ने शटरिंग लगाने वाले व्यक्ति पर खराब शटरिंग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।