खरीक: पिकअप चालक से लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
नवगछिया में पिकअप चालकों से लूट मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में खरीक थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी गब्बर कुमार, दिलखुश कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं। एसपी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गोट खरीक मोड़ के पास हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था